Politics

होली पर पाबंदी का विरोध, भाजपा प्रवक्ता बोले- जिलाधीश का प्रकरण, DIG का डंडा शिरोधार्य

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने प्रशासन को चैलेंज करते हुए सार्वजनिक होलिका दहन की बात कही है।

इंदौर (जोशहोश डेस्क) कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने सार्वजनिक होलिका दहन पर पाबंदी और धुलेंडी पर लाॅकडाउन जैसी सख्ती समेत अन्य निर्णय लिए हैं। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के निर्णयों का विरोध भी शुरू हो गया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने प्रशासन को चैलेंज करते हुए सार्वजनिक होलिका दहन की बात कही है।

उमेश शर्मा ने ट्वीट किया कि होलिकादहन तो होगा मै क्राईसेस मैनेजमेंट कमेटी के निर्णय से असहमति व्यक्त करता हूं। मेरे मोहल्ले में कोविड नियम पालन के साथ पर्व पूजन होगा ही। जिलाधीश जी आपका प्रकरण,डीआईजी आपका डंडा शिरोधार्य। मेरे भाई के निधन पश्चात धुलेंडी पर सीमित सीमा म़े परिवार में रंग डालने स्वजन भी आऐंगे।

उमेश शर्मा ने हालांकि अपना विरोध केवल जिलाधीश और डीआईजी तक सीमित रखा। उन्होंने क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी में शामिल भाजपा नेताओं पर सवाल नहीं उठाया। सोशल मीडिया में भी यह सवाल उठा कि उमेश शर्मा ने भाजपा नेताओं को क्यों बख्श दिया।

कांग्रेस ने भी उमेश शर्मा के ट्वीट के बाद प्रदेश सरकार पर तंज कसा

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1375185527582781443?s=20

उमेश शर्मा के बाद इंदौर क्षेत्र-1 के विधायक और इंदौर से महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने भी प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली। उन्होंने साफ कहा कि होली जलाएंगे भी और मनाएंगे भी, प्रशासन में ताकत हो तो रोक के बताए। उन्होंने इंदौर क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में होली पर सख्ती और लॉक डाउन लगाने जैसे निर्णय की आलोचना की।

गौरतलब है कि गुरुवार को इंदौर में कोरोना के 612 नए केस सामने आए। यह कोरोना काल में श हर में अब तक का सबसे बडा आंकड़ा है। वहीं क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने होलिका दहन, शब ए बारात के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी। सभी धर्मस्थल भी आगामी आदेश तक बंद कर दिए गए। धर्मस्थलों पर केवल पुजारी और धर्मगुरू ही पूजा प्रार्थना कर पाएंगे।

Back to top button