Economic Survey : जीडीपी में 11 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान..

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संसद में Economic Survey 2020-21 पेश किया, इसके मुताबिक पूरे वित्त वर्ष में 7.7 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संसद में Economic Survey 2020-21 पेश किया, इसके मुताबिक पूरे वित्त वर्ष में 7.7 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है। अगले वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी वृद्धि दर 11 प्रतिशत रहने का अनुमान है। देश की जीडीपी में गिरावट का यह आकलन वित्त वर्ष 2020-21 के आर्थिक सर्वेक्षण में लगाया गया है।

संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ शुक्रवार को बजट सत्र का आगाज हुआ। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 सदन के पटल पर प्रस्तुत किया गया। इस सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी में 7.7 प्रतिशत गिरावट का अनुमान लगाया गया है।

V-shaped रिकवरी
इकनॉमिक सर्वे में इकॉनमी में वी शेप्ड (V-shaped) रिकवरी का अनुमान है। इसमें इकॉनमी जितनी तेजी से लुढ़कती है, उतनी ही तेजी से उबरती भी है। सरकार के प्रोत्साहन और नीतियों से मांग तेजी से बढ़ती है। इनकम और आउटपुट बढ़ता है, मांग बढ़ती है और लोग ज्यादा खर्च करते हैं। कंपनियां अपनी क्षमता का विस्तार करती हैं और ज्यादा लोगों को नौकरी देती हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने शुक्रवार को संसद में आर्थिक समीक्षा (Economic Survey 2020-21) पेश की। एक फरवरी को पेश किये जाने वाले बजट (General Budget) से पहले संसद के पटल पर रखी गयी समीक्षा में अर्थव्यवस्था की स्थिति की विस्तार से जानकारी दी गई है। मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Advisor) कृष्णमूर्ति वेंकट सुब्रमण्यम की अगुवाई वाली टीम ने 2020-21 की आर्थिक समीक्षा तैयार की है।

यह भी पढ़ें-पिछले साल की तुलना में भारत में और बढ़ गया भ्रष्टाचार

Exit mobile version