जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को मारी गोली, हालत गंभीर

जो आबे को गोली किसने और क्यों मारी, यह चल सका है। पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है।

टोक्यो (जोशहोश डेस्क) जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को एक कार्यक्रम के दौरान गोली मारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिंजो आबे पश्चिमी जापान में एक सभा को संबोधित कर रहे थे तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता भी दिखा। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।

शिंजो आबे को गोली किसने और क्यों मारी, यह चल सका है। पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है। 67 वर्षीय ​​​​​​शिंजो जापान के नारा शहर में सभा को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान उन्हें गोली मारी गई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

शिजो आबेलिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी(एलडीपी) पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे 2000-07 के दौरान 7 साल 6 महीने तक जापान के प्रधानमंत्री रहे। आबे को आक्रामक नेता माना जाता है। आबे ने दो साल पहले स्वास्थ्य को देखते हुए पीएम के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके दो साल बाद उनके ऊपर ये जानलेवा हमला हुआ है।

Exit mobile version