National

उद्योगपति साइरस मिस्त्री का निधन, सड़क हादसे में गई जान

। सड़क हादसा मुंबई के पास पालघर में हुआ है। हादसे के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।.

मुंबई (जोशहोश डेस्क) जाने माने उद्योगपति साइरस मिस्त्री का रविवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया। सड़क हादसा मुंबई के पास पालघर में हुआ है। हादसे के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।.

वे मुंबई से कार द्वारा अहमदाबाद जा रहे थे। कार में चार लोग सवार थे। डिवाइडर से टकरा जाने के चलते हादसे में मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

साइरस मिस्त्री टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। साइरस मिस्त्री एक खरबपति परिवार से ताल्लुक रखने वाले देश के जानेमाने व्यापारी और उद्योगपति थे। वे टाटा ग्रुप के प्रमुख रतन टाटा के रिश्तेदार भी हैं।

Back to top button