National

किसान आंदोलन : देश में दिखा भारत बंद का असर, 31 जगह ट्रेन सेवा बाधित

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) चार महीनों से कृषि कानूनों खिलाफ आंदलोन कर रहे किसानों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। पूरे देश में किसानों के इस ऐलान का मिला जुला असर देखने को मिला। वहीं मुख्यधारा की मीडिया से भारत बंद की खबरें गायब रहीं।

किसानों के भारत बंद को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। टिकरी बॉर्डर, पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है। भारत बंद का सबसे ज्यादा असर हरियाणा और पंजाब में देखने को मिला। हरियाणा में कई बड़ी सड़कों पर किसानों ने सुबह से है ट्रैक्टर खड़े करके जगह-जगह बंद किया। वहीं पंजाब में भी कई हाइवे बंद किए गए।

https://twitter.com/Bkuektaugrahan/status/1375356112489209856?s=20

प्रदर्शनकारियों ने पंजाब और हरियाणा में लगभग 32 स्थानों पर रेल पटरियों को अवरूद्ध किया है। रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार विरोध प्रदर्शनों की वजह से चार शताब्दी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और 31 अन्य ट्रेनें रुकी हुई हैं।

बीते चार महीने में किसानों और सरकार के बीच 11 दौर की बात हो चुकी है। लेकिन कोई भी हल नहीं निकला है। हालांकि सरकार ने किसानों को प्रस्ताव दिया था कि तीनों कृषि कानूनों को डेढ़ साल के लिए होल्ड किया जाएगा। लेकिन किसान इन कानूनों को पूरी तरह से खत्म करने की मांग कर रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत आंदोलन के ठंडे पड़ने वाली बात पर कहते हैं कि – आंदोलन ठंडा नहीं पड़ा है। सत्तासीन भाजपा ऐसा प्रचार कर रही है। वहीं मीडिया ने ब आंदोलन को कम दिखाना शुरू कर दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक किसान आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।

Back to top button