National

UP ब्लाॅक चुनाव में दूसरे दिन भी चीरहरण, क्या BJP की महिला नेत्रियों को सूंघ गया सांप?

सियासत में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार से कानून व्यवस्था के साथ भाजपा की महिला नेत्रियों पर भी उठा सवाल।

लखीमपुर (जोशहोश डेस्क) उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद ब्लाॅक प्रमुख के चुनावों में जबर्दस्त अराजकता दिखाई दे रही है। लखीमपुर खीरी में एक दिन पहले सपा प्रत्याशी की प्रस्तावक से अभद्रता की कई थी अब शुक्रवार को सपा प्रत्याशी को भी नहीं बख्शा गया और सरेआम उनके कपड़े तक खींचे गए।

बड़ी बात यह है कि राज्य में राज्यपाल भी एक महिला हैं और अब केंद्र में राज्य की चार महिलाएं मंत्री हैं। इसके बाद भी सियासत में महिलाओं के साथ इस तरह के व्यवहार ने न सिर्फ कानून व्यवस्था पर बल्कि भाजपा की उन महिला नेत्रियों पर भी सवाल खड़ा कर दिया जो महिला सम्म्मान का दम भरते नज़र आती थीं।

शुक्रवार को सपा के समर्थन से पर्चा दाखिल करने आयी ऋतु सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका पर्चा छीनकर फाड़ देने और उन्हें नामांकन दाखिल न करने देने के साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए। एक दिन पहले ही उनकी प्रस्तावक अनीता यादव के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया गया था। पूरे मामले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं और इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं-

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव हो रहा है। इसके लिए 8 जुलाई को नामांकन दाखिल किये गए हैं। 9 जुलाई यानी शुक्रवार नाम वापस लिए जा रहे हैं। दस जुलाई सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान और तीन बजे के बाद मतगणना की जानी है। इस दौरान स्थानीय प्रशासन पर पक्षपात के आरोप लगाए जा रहे हैं।

Back to top button