National

“कुछ कुर्सियाँ सभी के लिए नहीं होती, क्या हम सफाईकर्मी को दुर्गापूजा की अनुमति देते हैं?

विवादित पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, इंद्रनील चटर्जी को गिरफ्तार किये जाने मांग भी उठ रही है।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) इंडिया टुडे मीडिया ग्रुप के उप महाप्रबंधक इंद्रनील चटर्जी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ख़िलाफ़ अपमानजनक पोस्ट पर पर बर्खास्त कर दिया गया है। इंद्रनील चटर्जी अपमानजनक पोस्ट की थी। पोस्ट वायरल होने के बाद इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही थीं। बढ़ते विरोध को देखते हुए इंडिया टुडे मीडिया ग्रुप ने इंद्रनील चटर्जी को बर्खास्त कर दिया है।

इंद्रनील चटर्जी ने लिखा- जिस तरह मैं समलैंगिक विवाह का समर्थन नहीं करता, उसी तरह मैं एक आदिवासी राष्ट्रपति का समर्थन नहीं करता। “कुछ कुर्सियाँ सभी के लिए नहीं होती हैं। इससे एक सम्मान जुड़ा होता है। क्या हम एक सफाईकर्मी को दुर्गा पूजा करने की अनुमति देते हैं? क्या मदरसे में कोई हिंदू पढ़ा सकता है? यह कुछ और नहीं बल्कि रबड़ स्टाम्प संवैधानिक प्रमुख बनाने का सत्ताधारी दल का बेहद घटिया सामाजिक-राजनीतिक हथकंडा है, ताकि विपक्षी दलों को ठेंगा दिखाकर कानून आसानी से पारित किया जा सके। आज हमने रायसीना हिल्स की उस कुर्सी को ही नहीं बल्कि एपीजे अब्दुल कलाम, प्रणब मुखर्जी, एस राधाकृष्णन, जाकिर हुसैन, डॉ. शंकर दयाल शर्मा और राजेंद्र प्रसाद जैसे लोगों को भी अपमानित किया है।”

इंद्रनील चटर्जी के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह इंडिया टुडे ग्रुप में डिप्टी जनरल मैनेजर और ईस्ट के रीजनल हेड हैं। उनकी इस पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। यहाँ तक कि उन्हें गिरफ्तार किये जाने मांग भी उठ रही है-

https://twitter.com/HansrajMeena/status/1550405862606270464?s=20&t=lzwcYU2Rlns7nJKTKhsM5A

पोस्ट पर विवाद बढ़ता देख इंडिया टुडे मीडिया ग्रुप ने इंद्रनील चटर्जी को बर्खास्त कर दिया है-

इंडिया टुडे ग्रुप ने इस पोस्ट के लिए खेद व्यक्त किया है। ग्रुप के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर दिनेश भाटिया ने एक बयान जारी कर इंद्रनील चटर्जी के पोस्ट को आहत करने वाला और मानवीय शालीनता के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ बताया।

गौरतलब है कि एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में कुल 6,76,803 मत हासिल हुए जो कुल वोट का करीब 64 फीसदी था। वहीं यशवंत सिन्हा को कुल 3,80,177 वोट मिले, जो कुल वोट का करीब 36 फीसदी है। वे 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगीं।

Back to top button