India Today : एक संपादक गलत ट्वीट पर सस्पेंड, दूसरा सत्ता की शह पर बेखौफ

राहुल गांधी के वीडियो को गलत सन्दर्भ के साथ ट्वीट करने पर शिव अरूर के साथ इंडिया टुडे की रीति-नीति पर भी उठे सवाल।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के वीडियो को गलत सन्दर्भ में ट्वीट कर इंडिया टुडे के एग्जीक्यूटिव एडिटर शिव अरूर सुर्खियों में हैं। राहुल गांधी के वीडियो को गलत सन्दर्भ के साथ ट्वीट करने पर कांग्रेस ने शिव अरूर के साथ ही इंडिया टुडे चैनल की रीति-नीति पर भी सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेडा ने कड़े शब्दों में इसकी आलोचना की है। पवन खेड़ा ने इंडिया टुडे ग्रुप के फाउंडर और चेयरपर्सन अरुण पुरी को टैग कर तीखा ट्वीट किया है-

बता दें कि किसान आंदोलन में एक दुर्घटना से जुडे ट्वीट के बाद इंडिया टुडे ने सीनियर एंकर राजदीप सरदेसाई को सात दिन तक सस्पेंड किया था। पवन खेड़ा के अलावा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शशि थरूर ने भी शिव जरूर पर सवाल उठाते हुए पक्षपात की बात कही है-

शिव अरूर के वीडियो पर कांग्रेस के महिला सम्मेलन में मौजूद रहे पत्रकार सिद्दार्थ शर्मा ने भी आपत्ति जताई-

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्वीट किए जाने पर इंडिया टुडे से निकाले जाने वाले पत्रकार श्याम मीरा सिह ने भी इंडिया टुडे ग्रुप को कटघरे में खड़ा किया है-

गौतरलब है कि राहुल गांधी ने हाल ही में महिला कांग्रेस के सम्मेलन में शिरकत की थी। यहां उन्होंने कहा था कि, अभी गांधीजी की फ़ोटो देखी आपने। गांधीजी के साथ आपको 3-4 महिलाएं दिखेंगी ही दिखेंगी। सही। मोहन भागवत के साथ आपने किसी महिला की फोटो देखी है? कभी देखी है? हो ही नहीं सकता। शिव अरूर ने वीडियो का इतना ही हिस्सा एक इमोजी के साथ ट्वीट किया। शिव अरूर ने जितना वीडियो ट्वीट किया उसके आगे राहुल गांधी कहते हैं – “क्योंकि उनका संगठन महिला शक्ति को दबाता है। क्रश करता है। हमारा संगठन महिला शक्ति को एक प्लेटफ़ॉर्म देता है।

इस वाक्य के साथ राहुल गांधी का पूरा मंतव्य साफ़ हो जाता है लेकिन शिव अरूर ने इस हिस्से को नहीं बताया।

Exit mobile version