NationalSports

ओलंपिक में रचा इतिहास, पुरुषों के बाद महिला हॉकी टीम भी सेमी फाइनल में

पुरुषों के बाद महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरा देश भाव विभोर है।

टोक्यो (जोशहोश डेस्क) भारत की महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया। उसने तीन बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। महिला टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ मैच का एकमात्र गोल 22 वें मिनट में गुरजीत कौर ने किया।

पुरुषों के बाद महिला हॉकी टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरा देश भाव विभोर है। चक दे गर्ल्स की इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर धमाल मच गया है–

दुनिया की नौवें नम्बर की भारतीय टीम ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए दुनिया की नम्बर-2 आस्ट्रेलिया को हराया और पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची। भारत ने पूल में पांच मैचों में दो जीत हासिल की थी। उसका एक मैच ड्रॉ रहा था जबकि उसे दो मैचों में हार मिली थी।

पांच अंकों के साथ भारत अंतिम रूप से चौथे स्थान पर रहा था। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2016 के रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन टीम अंतिम स्थान पर रही थी।

Back to top button