BBC के दिल्ली ऑफिस पर IT की रेड, PM मोदी पर बनाई थी डॉक्यूमेंट्री

बीबीसी के दफ्तर को सील कर सभी कर्मचारियों के फोन जब्त किये जाने की खबर

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर्स कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली दफ्तर पर आयकर विभाग के छापे की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में केजी मार्ग पर स्थित BBC के दफ्तर पर छापे के साथ मुंबई स्थित ऑफिस पर भी छापा पड़ा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीबीसी के दफ्तर को सील कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। साथ ही मोबाइल के पासवर्ड लिखवा किये गए हैं। कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया है।

बीबीसी के लंदन हेडक्वार्टर को भी छापे की जानकारी दे दी गई है। हाल ही में BBC ने PM नरेंद्र मोदी पर डॉक्यूमेंट्री बनाई थी जिस पर विवाद हुआ था और सरकार ने इसे बैन कर दिया था।

इस बीच BBC के दिल्ली ऑफिस पर IT की रेड को लेकर सरकार पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है। हम अडाणी मुद्दे पर जेपीसी की मांग कर रहे हैं और सरकार बीबीसी के पीछे पड़ गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ आयकर विभाग की यह कार्रवाई सुबह 11 बजे शुरू हुई और तुरंत बीबीसी दफ्तर में मौजूद वहां के सभी कर्मचारियों के फोन बंद करवा दिए गए और उन्हें बाहर जाने की अनुमित नहीं थी। अभी तक इनकम टैक्स विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Exit mobile version