Politics

फ्लाइंग किस: क्या मणिपुर से ध्यान हटाने अश्लील तमाशा कर रहीं स्मृति ईरानी?

राहुल गांधी पर आरोप लगा सोशल मीडिया के निशाने पर आईं स्मृति ईरानी

नई दिल्ली (जोशजोश डेस्क) संसद के मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन की बहस में राहुल गांधी ने मणिपुर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया। राहुल गांधी ने दो टूक कहा कि हमारे प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए। उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है। वहीं राहुल गांधी के सम्बोधन के बाद भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल पर सदन में फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया।

स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं। जिनको आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र व्यवहार दर्शाया। यह केवल एक अभद्र व्यक्ति ही हो सकता है, जो सदन में संसद की महिला सदस्यों के रहते हुए फ्लाइंग किस दे सकता है। हालांकि, राहुल की फ्लाइंग किस का एक्शन कैमरे में रिकॉर्ड नहीं हुआ है.

वहीं स्मृति ईरानी के आरोप पर भाजपा सांसद हेमामालिनी भी असहमत दिखी। हेमा मालिनी ने कहा कि ‘मुझे नहीं मालूम है, मैं वह देख नहीं पाई। वहीं शिवसेना सांसद (उद्धव गट) प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि घटना के दौरान मैं भी वहां मौजूद थी। मुझे ये समझ नहीं आ रहा कि जब राहुल गांधी बोल रहे थे तो सभी मंत्री खड़े थे। वे उन्हें बोलने से रोक रहे थे। उन्होंने स्नेह भरा इशारा किया, उससे आपको क्या दिक्कत है? आप लोगों को नफरत की इतनी आदत हो गई है कि आप प्रेम, स्नेह के भाव को समझ नहीं पाते।

वहीं इस पूरे विवाद को मणिपुर से ध्यान हटाने की कोशिश भी बताया जा रहा है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने मणिपुर के मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्मृति ईरानी भूल जाती हैं कि ये टीवी नहीं है, भारत का सदन है। वे एक्टिंग बंद करें।

सोशल मीडिया यह कहा जा रहा है कि स्मृति ईरानी ने बेहद शर्मनाक तरीके से इस विवाद को पैदा किया है और स्मृति ईरानी मणिपुर से ध्यान हटाने के लिए बहुत ही अश्लील तमाशा कर रही हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने ने कहा हमारे प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए। उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है। मैं रिलीफ कैंप गया। महिलाओं-बच्चों से बात की। प्रधानमंत्रीजी ने आज तक नहीं किया। सेना एक दिन में वहां शांति ला सकती है। आप ऐसा नहीं कर रहे हो, क्योंकि आप हिंदुस्तान में मणिपुर को मारना चाहते हो। आप भारत माता के रखवाले नहीं, आप भारत माता के हत्यारे हो।

Back to top button