भयावह-दर्दनाक: प्रदर्शनकारियों को कुचलने का लाइव वीडियो वायरल!

वीडियो लखीमपुर में बताई जा रही घटना से मिलता जुलता है।

ई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन कुछ लोगों को रौंदता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया में वीडियो लखीमपुर की घटना का बताया जा रहा है।

वीडियो बेहद भयावह और दर्दनाक है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग रैली के रूप में प्रदर्शन करते हुए जा रहे हैं। पीछे से एक चार पहिया वाहन इन लोगों को कुचलते हुए चला जाता है।

वीडियो लखीमपुर में बताई जा रही घटना से मिलता जुलता है। जिसमें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे पर किसानों को कुचलने का आरोप है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि यूपी के लखीमपुर खीरी के बनबीरपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम था। तिकुनिया में किसान उप मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए एकत्र थे। केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने से पहले ही भाजपाइयों और किसानों में झड़प में 8 लोगों की मौत हो गई थी। किसानों का आरोप है कि लखीमपुर खीरी के सांसद और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष उर्फ मोनू मिश्रा ने किसानों पर कार चढ़ा दी। इससे गुस्साए किसानों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी थी।

Exit mobile version