दैनिक भास्कर के चुनावी पोस्टर पर भड़कीं MLA अदिति सिंह, कही बड़ी बात

विवाद के बाद भास्कर ने डिलीट किया पोस्टर, स्क्रीनशॉट अब वायरल।

रायबरेली (जोशहोश डेस्क) उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दैनिक भास्कर अखबार का एक चुनावी पोस्टर विवादों में आ गया है। रायबरेली से विधायक अदिति सिंह ने भास्कर के इस चुनावी पोस्टर को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विवाद के बाद भास्कर ने पोस्टर डिलीट कर दिया है लेकिन इसका स्क्रीनशॉट अब वायरल हो रहा है।

दरअसल दैनिक भास्कर ने अपने चुनावी पोस्टर में रायबरेली विधायक अदिति सिंह को फिल्म गंगूबाई काठियावाडी के पोस्टर की तर्ज पर दिखाते हुए वसूली गैंग जैसे शब्द का प्रयोग किया। इसे लेकर अदिति सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

अदिति सिंह ने दैनिक भास्कर के चुनावी पोस्टर कप टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा –

सोशल मीडिया पर भी भास्कर के प्रयोग की आलोचना हो रही है-

गौरतलब है कि अदिति सिंह कांग्रेस को बागी तेवर दिखाते हुए भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते थे। अखिलेश सिंह रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रह चुके थे। उन्हें गांधी परिवार का करीबी मना जाता था। अदिति सिंह ने 2017 के विधानसभा चुनाव में पिता अखिलेश सिंह की राजनीतिक विरासत संभालते हुए कांग्रेस के टिकट पर रायबरेली सदर सीट से विधानसभा चुनाव जीता था। साल 2019 अगस्‍त में अदिति के पिता अखिलेश सिंह का निधन हुआ था। पिता के निधन के बाद अदिति सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी। साल 2019 में अदिति सिंह ने पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सिंह के साथ संग शादी कर ली थी। कांग्रेस ने पंजाब में विधायक उनके पति अंगद सिंह को भी इस बार टिकट नहीं दिया है।

Exit mobile version