MP Politics : भाजपा जल्द करेगी प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी

भोपाल (जोशहोश डेस्क) प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की टीम के एलान के बाद एब प्रदेश प्रवक्ताओं और पैनेलिस्ट की सूची आनी है। भाजपा प्रवक्ताओं के चयन में ऐसे लोगों की तलाश कर रही है जो भाजपा के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पद्धति और विचारधारा में रमे-बसे हों।

माना जा रहा है कि भाजपा की नई टीम में प्रवक्ता और पैनेलिस्ट की संख्या कम हो सकती है। महीने के अंत तक प्रवक्ताओं की टीम घोषित करने की तैयारी है। इसके लिए भाजपा अपने स्तर पर तैयारी कर रही है। चुने जाने से पहले पिछले ट्रेक रिकार्ड खंगाले जाएंगे। वहीं कई स्तर पर स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : कोरोना योद्धा शुभम की मौत को हुए 2 माह, अब तक नहीं पहुंची शिवराज की मदद…

पिछली कार्यकारिणी में थे कुल 38 सदस्य

प्रदेश भाजपा की पिछली कार्यकारिणी में कुल 38 लोग शामिल थे। मीडिया के सामने अपना पक्ष रखने के लिए पूर्व अध्यक्ष ने 10 प्रवक्ता और 28 पैनेलिस्ट की टीम भी तैनात की थी। तब इससे पार्टी को फायदा भी हुआ था।

संगठन ने प्रवक्ताओं की मौजूदा टोली के तीन सदस्यों रजनीश अग्रवाल, राहुल कोठारी और चिंतामणि मालवीय को प्रदेश पदाधिकारी का दायित्व सौंप दिया है। अब पैनेलिस्ट की टोली से भी कुछ चेहरों को पदोन्नत किया जा सकता है।

Exit mobile version