National

पंजाब: सिदधू का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा, शाह से मिलेंगे कैप्टन

पंजाब की राजनीति में बडा ट्विस्ट आया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) पंजाब की राजनीति में बडा ट्विस्ट आया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने कांग्रेस में बने रहने की बात कही है। सिद्धू ने ट्विटर पर अपना इस्तीफा शेयर किया। दूसरी ओर कैप्टन अमरिंदर सिंह गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाक़ात कर सकते हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी के नाम इस्तीफ़ा लिख सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इस्तीफे में सिद्धू ने लिखा कि समझौता करने से इंसान का चरित्र खत्म होता है। मैं पंजाब के भविष्य और लोगों के भले से समझौता नहीं कर सकता। मैं कांग्रेस के लिए काम करता रहूंगा।

ननवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक ट्वीट किया है। इसमें नाम लिए बिना उन्होंने सिद्धू पर तंज़ कसा है। उन्होंने लिखा कि- मैंने कहा था वह पंजाब के लिए फिट नहीं है।

इधर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार शाम दिल्ली पहुंच रहे हैं। यहां वो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाक़ात कर सकते हैं। यह अटकलें लगाईं जा रहीं हैं कि वे BJP में भी शामिल हो सकते हैं।

इस्तीफ़ा देने के बाद भी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नए मुख्यमंत्री के रूप में पंजाब कांग्रेस केअध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नाम का विरोध किया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू एक अक्षम आदमी है, वह एक डिजास्टर साबित होगा। मैं अगले सीएम चेहरे के लिए उसके नाम का विरोध करूंगा। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू की पसंद चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब के नया मुख्यमंत्री बनाया था।

Back to top button