National

मुकेश अंबानी के बेटे की गर्लफ्रेंड को भी सुरक्षा दे रही मुंबई पुलिस, कारण दिलचस्प!

मुंबई पुलिस मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की गर्लफ्रेंड तक को सुरक्षा प्रदान कर रही है। इसे उनकी कंपनी के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉसिबिलिटी से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

मुंबई (जोशहोश डेस्क) मुकेश अंबानी की रिलायंस इण्डस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और मुंबई पुलिस के बीच तालमेल की दिलचस्प कहानी सामने आई है। मुंबई पुलिस एक पत्र के आधार पर मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की गर्लफ्रेंड तक को सुरक्षा प्रदान कर रही है। इसे सुरक्षा के साथ ही मुकेश अंबानी की कंपनी के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉसिबिलिटी से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। जिसके तहत आरआईएल मुंबई पुलिस को लग्जरी कारों समेत अन्य सुविधाएं प्रदान करता है।

न्यूज़लॉन्ड्री ने आरआईएल द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉसिबिलिटी के तहत मुंबई पुलिस को दी गई लग्जरी कारों, मुकेश अम्बानी के परिवार की सुरक्षा पर एक विस्तृत रिपोर्ट की है। रिपोर्ट में यह उल्लेख है कि आरआईएल द्वारा दी गई लग्जरी कारों के बाद मुंबई पुलिस ने मुकेश अम्बानी के साथ उनके बेटे की गर्लफ्रेंड को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की है।

फरवरी में अंबानी परिवार के निवास एंटीलिया के पास जिलेटिन भरी छड़ों के साथ पकड़ाई एक चार पहिया वाहन से सनसनी फैल गई थी। मुंबई पुलिस द्वारा प्रांरभिक जांच के बाद इस केस को एनआईए को सौंप दिया गया था। अगस्त में एनआईए ने जो चार्जशीट दाखिल की है। उसमें इस मामले में मुंबई पुलिस के चार निलंबित अधिकारियों और रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर समेत दस लोगों को आरोपी बनाया है।

इससे पहले मुंबई पुलिस और के बीच तालमेल रोचक था। आरआईएल द्वारा मुंबई पुलिस को सोशल कॉर्पोरेट रिस्पांसिबिलिटि के तहत धन और लग्जरी कारें उपलब्ध कराता है। वहीं मुंबई पुलिस अंबानी परिवार की सुरक्षा का प्रबंध करती है। वैसे भी साल 2013 में इंडियन मुजाहिदीन से मिली धमकी के बाद मुकेश अंबानी को जेड और उनकी पत्नी नीता अंबानी वाय कैटेगिरी सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी।

बीते साल नवंबर में आरआईएल ने अंबानी परिवार के सात अन्य लोगों को भी सुरक्षा मुहैया कराने पत्र लिखा था। इन सात लोगों में मुकेश अंबानी के पारिवारिक सदस्यों के अलावा उनके बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट भी शामिल हैं। आरआईएल ने यह पत्र किसान आंदोलन के चलते रिलायंस जियो के पंजाब और महाराष्ट्र में जलाए जा आरहे टॉवर और इससे जुड़े हालात व धमकियों को देखते हुए लिखा था।

मुंबई पुलिस ने इस पत्र पर संज्ञान ले रही थी इस बीच आरआईएल ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉसिबिलिटी के तहत मुंबई पुलिस को 20 लग्जरी एसयूवी दान कर दीं। आठ दिसंबर को मुंबई पुलिस के तत्कालीन कमिश्नर परमबीर सिंह ने राज्य के गृहविभाग को पत्र लिख आरआईएल से मिली 10 मॉरिस गैरेज ग्लूस्टर कार और दस महिंद्रा एक्सयूवी 500 के इस्तेमाल की अनुमति मांगी।

परमबीर सिंह के पत्र पर गृहविभाग ने कहा कि एक एमजी ग्लूस्टर और 10 महिंद्रा एक्सयूवी को अलग रखा जाए और इनका इस्तेमाल मुंबई में आने वाले वीवीआईपी के काफिले में ही किया जाए। वहीं तीन एमजी ग्लूस्टर आरआईएल ने अंबानी परिवार की सुरक्षा काफिले के लिए रख लीं। इसके बाद छह एमजी ग्लूस्टर परमबीर सिंह और पांच अन्य ज्वाइंट पुलिस कमिश्नरों द्वारा इस्तेमाल की जाने लगीं।

बड़ी बात यह है कि गृह विभाग द्वारा आरआईएल से मिली लग्जरी कारों के उपयोग की अनुमति मिलते ही करीब एक सप्ताह में ही मुंबई पुलिस का अतिरिक्त बल मुकेश अंबानी उनकी पत्नी नीता अंबानी, बेटे आकाश बहू श्लोका, बेटी ईशा, दामाद आनंद पीरामल के अलावा बेटे अंनत और उसकी गर्लफ्रेेंड राधिका की सुरक्षा में तैनात कर दी गई।

उल्लेखनीय है कि एमजी ग्लूस्टर की कीमत 29 से 36 लाख है। वहीं महिंद्रा एक्सयुवी के चार वेरिएंट में सबसे कम की कीमत करीब 14 लाख तो सबसे ज्यादा की कीमत करीब 19 लाख थी। मजे की बात यह है कि महाराष्ट सरकार की व्हीकल पॉलिसी रिव्यू कमेटी ने अधिकारियों के लिए जो वाहनों की कीमतें निर्धारित की है एमजी ग्लूस्टर की कीमत उससे कही ज्याादा थी। महाराष्ट्र पुलिस के सूत्रों के मुताबिक राज्य के पुलिस महानिदेशक और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के लिए वाहनों का जो बजट तय है वह भी 12 से 15 लाख ही है।

(न्यूज़लॉन्ड्री की खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें)

Back to top button