BJP नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ रेप केस दर्ज करने का आदेश

कोर्ट ने तीन माह में जांच पूरी कर आरोप पत्र दाखिल करने का भी आदेश दिया है। मामला साल 2018 का है।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनबाज हुसैन रेप केस में फंसते नज़र आ रहे हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने शाहनवाज हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में दिल्ली पुलिस को तत्काल केस दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने तीन माह में जांच पूरी कर आरोप पत्र दाखिल करने का भी आदेश दिया है। मामला साल 2018 का है। तब दिल्ली निवासी एक महिला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री हुसैन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता शहनवाज हुसैन के खिलाफ महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश देते हुए न्यायालय ने कहा है कि तथ्यों से लगता है कि दिल्ली पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पूरी अनिच्छा प्रतीत होती है।

जस्टिस आशा मेनन ने कहा कि ‘ ऐसा लगता है कि पुलिस याचिकाकर्ता हुसैन के खिलाफ पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने में भी पूरी तरह से हिचक रही है। न्यायालय के कहा है कि प्राथमिकी के अभाव में, जैसा कि विशेष न्यायाधीश (ट्रायल कोर्ट) ने सही ढंग देखा कि पुलिस सिर्फ वही कर सकती थी, जो प्रारंभिक जांच है।

इस मामले में न्यायालय ने पुलिस के रवैये पर भी सवाल उठाया। न्यायालय ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के निलची अदालत के आदेश के खिलाफ भाजपा नेता हुसैन की अपील को आधारहीन बताकर खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। शाहनवाज लम्बे समय तक भाजपा के मुस्लिम चेहरे रहे हैं।

Exit mobile version