अंकिता हत्याकांड: उत्तराखंड में चौतरफा आक्रोश, आरोपी के पिता को BJP ने निकाला

पांच दिन बाद मिला अंकिता का शव. हत्याकांड का मुख्य आरोपी भाजपा के पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य,

देहरादून (जोशहोश डेस्क) अंकिता भंडारी की हत्या के बाद देवभूमि उत्तराखंड में आक्रोश फट पड़ा है। अंकिता का शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने ऋषिकेश के AIIMS में भाजपा विधायक रेनू बिष्ट के वाहन में तोड़फोड़ की और उन्हें बैरंग लौटा दिया। हत्याकांड का मुख्य आरोपी भाजपा के पूर्व विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य है। विनोद आर्य को भी भाजपा ने निकाल दिया है।

अंकिता भंडारी की हत्या के आरोप में शुक्रवार को रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य और उसके दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था। अंकिता कुछ समय से पुलकित आर्य के रिसोर्ट पर काम करती थी। जांच में यह सामने आया है कि अंकिता द्वारा रिसॉर्ट में अनैतिक गतिविधियों का खुलासा करने की धमकी देने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी गई थी।

अंकिता के परिजनों का का आरोप है कि पुलकित अंकिता से देह व्यापार कराना चाहता था जिसका विरोध किये जाने पर अंकित ने उसे ऋषिकेश ले जाकर पहाड़ी से धक्का दे दिया था। 19 सितंबर से लापता अंकिता भंडारी का शव ऋषिकेश की चिल्ला नहर से शनिवार को बरामद हो गया है।

नहर से मिले शव की अंकिता के परिजनों ने शिनाख्त कर ली है। अंकिता का शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी पुलकित आर्य की फ़ैक्ट्री में आग लगा दी। जब शव पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश AIIMS पहुंचा तो वहां भीड़ बेकाबू हो गई। यहाँ पहुँची भाजपा विधायक रेनू बिष्ट को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने उनके वाहन में भी तोड़फोड़ कर दी।

आरोपी पुलकित के पिता विनोद आर्य उत्तराखंड सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे भाजपा OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और UP के सह प्रभारी भी थे। पुलकित का भाई अंकित आर्य को भी उत्तराखंड OBC कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष पद पर था।

Exit mobile version