मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली कार के मालिक की संदेहास्पद मौत

मुंबई (जोशहोश डेस्क) रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बार कुछ दिनों पहले एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार मिली थी। अब उस केस में एक बड़ा मोड़ आ गया है। अधिकारियों को शुक्रवार को कलावा क्रीक पर एक शव मिला है। सुत्रों के अनुसार वह उस संदिग्ध कार के मालिक का शव है। अधिकारियों ने बताया कि शव मनसुख हीरन का है और यह कहा जा रहा है कि उसने सुसाइड किया है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

दक्षिण मुंबई में अंबानी परिवार के मशहूर लग्जरी घर के करीब एक पेड़ के पास कई घंटों से एक एसयूवी खड़ी पाई गई थी। इतना ही नहीं इस गाड़ी में जिलेटिन स्टिक्स रखी हुईं थीं। इस गाड़ी के बारे में दोपहर करीब 2 बजे उस समय जानकारी मिली थी, जब आसपास के लोगों ने देखा कि यह कार 12 घंटों से ऐसे ही खड़ी है।

इसके बाद पुलिस ने इस गाड़ी को जब्त कर लिया था। गाड़ी से एक पत्र भी मिला था। जिसमें लिखा था कि – ‘नीता भाभी और मुकेश भैया , यह एक झलक है। अगली बार ये सामान पूरा होकर आएगा। पूरी फैमिली को उड़ाने के लिए इंतजाम हो गया है, संभल जाना।’ इस मामले में गामदेवी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 286, 465, 473, 120 (बी), 506 (2) और सेक्शन 4 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Exit mobile version