PM के मुख्य सलाहकार पी के सिन्हा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्यों?

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य सलाहकार पी के सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। पी के सिन्हा नृपेंद्र मिश्रा के इस्तीफे के बाद 2019 से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

पूर्व कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा को 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया गया था। सिन्हा प्रधानमंत्री कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) नियुक्त हुए थे। हालांकि अभी तक सरकार ने उनके इस्तीफे पर कोई जानकारी नहीं दी है।

पी के सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत इलाहाबाद में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में की थी। पूर्व में केंद्र सरकार ने 2015 में कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया था। यूपी काडर के आईएएस अधिकारी पी के सिन्हा इससे पहले पावर सेक्रटरी थे। वह 1977 बैच के सचिवों में सबसे सीनियर थे।

पी के सिन्हा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की परीक्षा उतीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की और बाद में सेवा के दौरान ही लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और सामाजिक विज्ञान में एम. फिल भी प्राप्त किया।

Exit mobile version