प्रियंका गांधी दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव, राहुल की भी तबियत नासाज़

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर खुद के कोरोना वायरस संक्रमित होने की जानकारी दी है।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर कोरोना पॉज़िटिव हो गई हैं। यह दूसरा मौका है, जब प्रियंका गांधी कोरोना से पीड़ित हो गई हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर खुद के कोरोना वायरस संक्रमित होने की जानकारी दी है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘एक बार फिर से आज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हूँ। घर पर ही आइसोलेशन में हूं और पूरे प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।’

दूसरी ओर राहुल गांधी की भी तबीयत नासाज़ बताई जा रही है। इसके चलते राहुल गांधी का राजस्थान दौरा रद्द कर दिया गया है। राहुल गांधी बुधवार को अलवर में कांग्रेस के नेतृत्व संकल्प शिविर में हिस्सा लेने वाले थे।

इससे पहले जून में भी प्रियंका गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। तब भी प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। प्रियंका गांधी ने बताया था कि उनमें कोरोना के मामूली लक्षण पाए गए हैं। तब भी प्रियंका गांधी ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया था।

Exit mobile version