National

भारत जोड़ो यात्रा: नफरत की ‘बारिश-आंधी’ के खिलाफ अविचल राहुल गांधी

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान तेज बारिश होती रही लेकिन राहुल गांधी नहीं रूके।

मैसूर (जोशहोश डेस्क) कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब कर्नाटक में प्रवेश कर आगे बढ़ रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा देश के मेन स्ट्रीम मीडिया की सुर्खियों से भले ही दूर दिख रही हो लेकिन जिस तरह राहुल गांधी को समर्थन मिल रहा है वह काबिले गौर है।

रविवार को मैसूर में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान तेज बारिश होती रही लेकिन राहुल गांधी नहीं रूके। वे लगातार बोलते रहे कि नफरत के खिलाफ उनकी यह लड़ाई चलती रहेगी। गर्मी-तूफान इस यात्रा को नहीं रोकने वाली। इस यात्रा का उद्देश्य बीजेपी और आरएसएस जो देश में नफरत फैला रही है, उसके खिलाफ खड़े होने का है।

राहुल गांधी का यह अंदाल सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसे जमकर शेयर भी किया जा रहा है-

https://twitter.com/editor__sanjay/status/1576635797469790209?s=48&t=F7-z6tPL_gab4GN8tuqyEw

गौरतलब है कि कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आगामी छह अक्टूबर को कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपनी मां के साथ होंगी या नहीं।

Back to top button