MPSports

MP ने पहली बार जीता रणजी ट्रॉफ़ी का ख़िताब, CM-कमलनाथ ने दी बधाई

फ़ाइनल मुक़ाबले में मध्यप्रदेश की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन कर मजबूत मानी जा रही मुंबई को 6 विकेट से हरा दिया।

चेन्नई (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश की टीम ने सालों के इंतज़ार को ख़त्म करते हुए पहली बार रणजी ट्रॉफ़ी का ख़िताब जीत इतिहास रच दिया। फ़ाइनल मुक़ाबले में मध्यप्रदेश की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन कर मजबूत मानी जा रही मुंबई को 6 विकेट से हरा दिया। मध्यप्रदेश को दूसरी पारी में जीत के लिए 108 रनों का लक्ष्य मिला था जो उसने चार विकेट के नुक़सान पर हासिल कर लिया।

मध्य प्रदेश के लिए दूसरी पारी में हिमांशु मंत्री ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। वहीं पहली पारी के शतकवीर शुभम शर्मा ने 30 रन की पारी खेली। रजत पाटीदार 30 और कप्तान आदित्य श्रीवास्तव 1 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले पांचवें दिन मुंबई की दूसरी पारी 269 रन पर सिमट गई। पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर मध्यप्रदेश को दूसरी पारी में 108 रनों का लक्ष्य मिला था।

मध्य प्रदेश की जीत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने टीम को बधाई दी-

मध्य प्रदेश के लिए दूसरी पारी में कुमार कार्तिकेय ने चार और गौरव यादव व पार्थ साहनी ने दो-दो विकेट लेकर दूसरी पारी में मुंबई के पलटवार पर पानी फेर दिया। पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर मध्यप्रदेश को दूसरी पारी में 108 रनों का लक्ष्य मिला जो उसने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। मध्य प्रदेश की टीम ने पहली पारी में 536 रन बनाकर 162 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की थी। इसके बाद एमपी की खिताबी जीत लगभग तय नजर आ रही है। मध्यप्रदेश की टीम 23 साल बाद रणजी के फ़ाइनल मुकाबले में पहुँची थी।

इससे पहले मध्यप्रदेश ने पहली पारी में 536 रन बनाये थे। रजत पाटीदार, यश दुबे और शुभम शर्मा ने मध्यप्रदेश के लिए शतकीय पारी खेली थी। यश दुबे ने 133 रनकी यादगार पारी खेली थी वहीं रजत पाटीदार ने 122 और और शुभम ने 116 रन बनाये थे। मैच के दूसरे दिन मुंबई की पहली पारी 374 रनों पर सिमट गई थी। सरफराज खान ने सर्वाधिक 134 रन बनाए थे। मध्यप्रदेश के लिए गौरव यादव ने 4 और अनुभव अग्रवाल ने 3 विकेट झटके थे।

Back to top button