वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, अंतिम संस्कार कल

लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे विनोद दुआ, पत्रकारिता जगत में शोक

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया। उनकी बेटी मल्लिका ने ये जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। विनोद दुआ लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कल किया जायेगा।

विनोद दुआ लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। विनोद दुआ की पुत्री मल्लिका ने बताया है कि उनका अंतिम संस्कार कल रविवार को दोपहर 12 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर होगा। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक छा गया।

कुछ दिन पहले ही विनोद दुआ को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया में विनोद दुआ के निधन की अफवाहें फैली थी, तब मल्लिका दुआ ने ऐसी अफवाहों पर आपत्ति जताई थी। मल्लिका ने तब लिखा था कि मेरे पिता काफी बीमार हैं, और आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी सेहत अप्रैल से ही बिगड़ती जा रही है। उन्हें तकलीफ नहीं होनी चाहिए। सब उन्हें बहुत प्यार करते हैं और मैं आप सबसे गुजारिश करती हूं कि दुआ करें कि उन्हें कम से कम तकलीफ हो।

Exit mobile version