Politics

30 साल 54 ट्रांसफर: चर्चित IAS अशोक खेमका हरियाणा में होंगे AAP का चेहरा?

आम आदमी पार्टी की सचिव इंदु गुसैन का ट्वीट, जल्द नौकरी छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे आईएएस अशोक खेमका।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) पंजाब में बंपर जीत हासिल कर चुकी आम आदमी पार्टी के लिए एक और बड़ी खबर आ रही है। 30 साल में 54 ट्रांसफर के चलते चर्चित हुए हरियाणा के आईएएस अशोक खेमका जल्द ही नौकरी छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। हरियाणा में अशोक खेमका को आम आदमी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

आम आदमी पार्टी की सचिव इंदु गुसैन ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। इंदु के मुताबिक अरविंद केजरीवाल के काॅलेज के दोस्त और ईमानदार आईएएस अशोक खेमका हरियाणा में पार्टी के पथ प्रदर्शक होंगे। इंदु ने दावा किया है कि खेमका जल्द नौकरी छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं-

अशोक खेमका 1991 बैच के आईएएस हैं। अशोक खेमका का जन्म भारत के पूर्वोत्तर राज्य बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था। उन्होंने 1988 में प्रौद्योगिकी खड़गपुर के भारतीय संस्थान से स्नातक और टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान, मुंबई से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी और एमबीए किया हुआ है।

बीते साल अक्टूबर में हुआ ट्रांसफर IAS अशोक खेमका का सिविल सेवा में 30 साल के करियर में 54वां ट्रांसफर था। भाजपा से पहले कांग्रेस की हुड्डा सरकार में भी खेमका का दर्जनों बार ट्रांसफर हुआ था। अगर IAS अशोक खेमका आम आदमी पार्टी में शामिल होते हैं तो हरियाणा की सियासत बेहद रोचक हो जाएगी।

Back to top button