MP

60 घंटे घरों में कैद लोग, दमोह में बोले शिवराज-घरों से निकलो भाजपा को जिताओ

दमोह की चुनावी सभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज अपील करते नजर आए कि चुनाव में केवल आठ दिन बचे हैं घरों से निकलो और भाजपा को जिताने में पूरी ताकत लगा दो।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) प्रदेश में दो दिन का लाॅकडाउन शुक्रवार शाम छह बजे से शुरू हो गया। प्रदेश के शहरों में 60 घंटे के लिए लोग घरों में कैद हो गए। वहीं दमोह की चुनावी सभा में शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री शिवराज अपील करते नजर आए कि चुनाव में केवल आठ दिन बचे हैं घरों से निकलो और भाजपा को जिताने में पूरी ताकत लगा दो।

मुख्यमंत्री शिवराज शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन दमोह पहुंचे। यहाँ चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। एक ओर जनता 60 घन्टे के लिए घरों में बंद है वही प्रदेश के मुखिया चुनाव में जीत के लिए लोगों से घरों से निकल भाजपा को जिताने का आव्हान कर रहे हैं। सरकार के इस दोहरे चरित्र पर विपक्ष के साथ सोशल मीडिया ने भी सवाल उठाए।

कांग्रेस ने कोरोना से बेहाली का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज से सवाल किया। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने ट्वीट किया- क्या जनता सिर्फ वोटर है?बेगुनाह मौतों का जवाबदार कौन?

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं कुछ तरह थी-

गौरतलब है कि पूरे प्रदेश के शहरी इलाकों में 60 घंटे के लाॅकडाउन से दमोह को छूट मिली है। यहाँ लाॅकडाउन का निर्णय निर्वाचन अधिकारी को सौंपा गया है। दमोह में 17 में अप्रैल को मतदान होना है। कांग्रेस के टिकट पर जीते राहुल लोधी के इस्तीफा देने से यहां उपचुनाव हो रहा है। राहुल लोधी को अब भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है जिनका मुकाबला कांग्रेस के अजय टंडन से हो रहा है।

Back to top button