भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी, बड़े फैसलों पर निगाह

करीब 15 मिनट तक सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चलीं। इसके बाद राहुल गांधी ने सोनिया को वापस कार में भेज दिया।

बेंगलुरु (जोशजोश डेस्क) कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। कर्नाटक के मंड्या में सोनिया गांधी इस यात्रा में पहुंचीं। करीब 15 मिनट तक सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चलीं। इसके बाद राहुल गांधी ने सोनिया को वापस कार में भेज दिया। हालांकि कुछ देर आराम करने के बाद सोनिया फिर से पैदल यात्रा में शामिल हो गईं। 

भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी की मौजूदगी को बेहद अहम माना जा रहा है। लम्बे समय बाद वे किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नज़र आईं हैं। कांग्रेस ने सोनिया के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को हौसला बढ़ाने वाला बताया है।

माना जा रहा है प्रियंका गांधी भी जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत कर सकती हैं। गांधी परिवार का कर्नाटक में एक साथ होना कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के चलते बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह कहा जा रहा है कि राजस्थान समेत अन्य पर मामलों पर गांधी परिवार बड़े फैसले जल्द ले सकता है।

गुरुवार को दो दिन यात्रा के विश्राम के बाद यात्रा दोबारा शुरू हुई। आयुध पूजा और विजयादशमी के कारण चार व पांच अक्टूबर को यात्रा को विश्राम दिया गया था। हालाँकि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी सोमवार (तीन अक्तूबर) को ही मैसूरु पहुंच गई थीं।

Exit mobile version