सब इंस्पेक्टर श्रीशा ने पेश की मानवता की मिसाल, सोशल मीडिया कर रहा सलाम
एक लावारिस शव को जिसे लोग हाथ लगाने को भी तैयार नहीं थे, उसे श्रीशा अपने कंधों पर दो किलोमीटर तक ले गईं और अंतिम संस्कार कराया।
Ashok Chaturvedi
लावारिस शव को कंधे पर ले जाते सब इंस्पेक्टर श्रीशा
भोपाल (जोश होश डेस्क) आंध्र प्रदेश की सब इंस्पेक्टर के. श्रीशा ने मानवता की मिसाल पेश की है। एक लावारिस शव को जिसे लोग हाथ लगाने को भी तैयार नहीं थे, उसे श्रीशा अपने कंधों पर दो किलोमीटर तक ले गईं और अंतिम संस्कार कराया। कंधे पर शव को ले जा रही श्रीशा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग श्रीशा की कर्तव्यनिष्ठा और मानवीयता को सलाम कर रहे हैं।
मामला आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले का है। यहाँ के कासीबुग्गा पुलिस स्टेशन में श्रीशा बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात हैं। श्रीशा को एक शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची श्रीशा ने देखा कि सड़क पर एक लाश पड़ी हुई थी।
श्रीशा ने स्थानीय लोगों से मृतक के शव को शमशान पहुंचाने में मदद करने का अनुरोध किया। जब कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया तो श्रीशा ने यह काम खुद करना तय किया। एक मजदूर की मदद से श्रीशा ने लावारिस शव को 2 किलोमीटर तक कंधा दिया। इस दौरान लोग उनकी वीडियो बनाते रहे।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद लोग श्रीशा के हौसले को सलाम कर रहे हैं। भाजपा आंध्रप्रदेश के प्रभारी सुनील देवधर ने भी श्रीशा के हौसले को सलाम किया है।
Salute to Kasibugga SI K. Sirisha, who went a step ahead while performing her duties and carried an old woman’s dead body for 2kms & helped in performing her last rites. Along with performing the duties of a public officer, she’s shown public responsibility too.#Salute2Soldierspic.twitter.com/zMwxwKBDti
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक महिला पुलिस ने मानवता की मिशाल पेश की है,एक लावारिश शव को कंधे पर रखकर 2 किलोमीटर चली महिला सब इंस्पेक्टर श्रीशा,स्थानीय लोगों मदद नहीं मिलने पर श्रीशा ने एक मज़दूर के साथ खुद बीड़ा उठाया और लाश को शमशान तक पहुँचाया और अंतिम संस्कार किया !! pic.twitter.com/5mVOK85ap4