MPPolitics

गूगल पर घोटाला टाइप करेंगे तो शिवराज जी की तस्वीर सामने आ जाएगी: कमलनाथ

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार भ्रष्टाचार की सिरमौर है। आज कांग्रेस पार्टी ने उनके घोटालों की पूरी घोटाला शीट जनता के सामने पेश की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिस रफ्तार से घोटाले कर रहे हैं, वैसे में वह दिन दूर नहीं जब गूगल पर घोटाला शब्द टाइप किया जाएगा और शिवराज जी की तस्वीर सामने आ जाएगी। अगर शिवराज सरकार ने इतने घोटाले नहीं किए होते तो आज मध्यप्रदेश का नागरिक देश का सबसे समृद्ध और संपन्न नागरिक होता है। PCC चीफ कमलनाथ ने शुक्रवार को शिवराज सरकार पर 18 साल के कार्यकाल में 225 घोटालों को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए बुकलेट जारी की।

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलनाथ ने कहा, ‘प्रदेश की पहचान प्रचार, अत्याचार और भ्रष्टाचार से हो गई है। शिवराज के 50 प्रतिशत कमीशन राज ने एमपी को घोटालों का प्रदेश बना दिया।

इन कथित घोटालों की जांच कराने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा, ‘अब कमलनाथ 2018 के नहीं, 2023 के मॉडल है। कांग्रेस आज शिवराज सिंह चौहान के 18 साल की घोटाला शीट जारी कर रही है। शिवराज सरकार के घोटाले की पोल खोलने वाले अभियान से जुड़ने के लिए 9593-420-420 पर मिस्ड कॉल करें।’

शिवराज ने नौजवान, किसान..बुजुर्गों सबको ठगा है

कमलनाथ ने आगे कहा कि- आज 1000 से ज्यादा लोग मेरे घर पर मौजूद थे। हर दिन 600-700 लोग आते हैं, आज एक हजार से ज्यादा थे। वे केवल टिकट का आवेदन लेकर नहीं आए। इंदौर से 500 लोग आए थे और उन्होंने बताया कि वह कैसे भ्रष्टाचार के शिकार हो गए।

शिवराज सरकार के 50% कमीशनराज के भ्रष्टाचार का घड़ा फूट चुका है। रीवा के गौशाला पेटी कांट्रेक्टर संगठन ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शासकीय कार्यों में 50% कमीशन खाने का आरोप लगाया है। ठेकेदार ने सार्वजनिक रूप से बयान जारी किया और यह भी बताया कि उसके जैसे कई अन्य ठेकेदार भी 50% कमीशन राज से पीड़ित हैं।

Back to top button