NationalPolitics

रुपाणी नहीं ‘विजय’ जरूरी: जो चुनाव जिताएगा वही मुख्यमंत्री रह पाएगा?

उत्तराखंड और कर्नाटक के बाद गुजरात तीसरा राज्य है जहां भारतीय जनता पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री को बदला है।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) एक अप्रत्यशित घटनाक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। विजय रुपाणी शनिवार को राज्यपाल से मिले और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। उत्तराखंड और कर्नाटक के बाद गुजरात तीसरा राज्य है जहां भारतीय जनता पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री को बदला है।

गुजरात में हुए इस घटनाक्रम के बाद भाजपा की सियासत चर्चा में आ गई। सोशल मीडिया पर यह कहा जाने लगा कि भाजपा में बदलाव की प्रकिया चल रही है और इसका असर आगे दूसरे राज्यों में भी दिखाई दे सकता है और यह भी कहा गया कि अब भाजपा में वही मुख्यमंत्री के पद पर रह पाएगा जो चुनाव जिताने में सक्षम होगा।

https://twitter.com/DeepakSEditor/status/1436633235816026112?s=20

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांधीनगर में रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमे नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा। उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल भी अगले मुख्यमंत्री पद के दावेदार बताये जा रहे हैं।

इस रेस में उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और मनसुख मांडविया सबसे आगे बताये जा रहे हैं। बीते विधानसभा चुनाव में पटेल समुदाय से मुख्यमंत्री बनाये उठी थी अगर इस मांग ने जोर पकड़ा तो उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल सब पर भारी पड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो राज्य में किसी पटेल को सीएम बनाने की लंबे समय से चल रही मांग भी पूरी हो सकती है।

Back to top button