सवाल पठान का नहीं परिधान का है, विवाद पर बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री पचौरी

'पठान' के गीत को लेकर चल रहे विवाद के बीच मध्यप्रदेश के सीनियर लीडर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने रखी बात

भोपाल (जोशहोश डेस्क) अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के एक गीत को लेकर चल रहे विवाद के बीच मध्यप्रदेश के सीनियर लीडर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने अपनी बात रखी है। उन्होंने बेहद स्पष्टता से कहा है कि विरोध पठान का नहीं बल्कि परिधान का होना चाहिए।

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने इस विवाद में वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होनें दो टूक कहा कि विरोध पठान का नहीं बल्कि परिधान का होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति में कोई भी भी भारतीय महिला इस तरह का परिधान पहने और उस दृश्य को सार्वजनिक रूप से दिखाया जाए, मैं सोचता हूं इस बात की इजाजत कोई भी नहीं दे सकता। चाहे वो हिंदू हो चाहे मुसलमान हो या कोई अन्य धर्मावलंबी।

गौरतलब है कि प्फिल्म के एक गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के भगवा रंग के बिकनी पहने पर विवाद तूल पकड़ चुका है। मध्यप्रदेश में तो गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यहां तक कहा है कि अगर इस गीत में ड्रेस और सीन को लेकर सुधार नहीं होता तो फिल्म को प्रदेश में चलने दिया जाएगा या नहीं इस पर विचार किया जाएगा।

वहीं राजधानी भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने तो फिल्म के बॉयकॉट की अपील करते हुए धमकी भरे अंदाज़ में चेतावनी भी दी है। उन्होंने फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि भगवा को अपमानित करने वाले हमने करारा जवाब दिया है, वहीं अब किसी ने ऐसा करने की जरुरत की तो उसे करारा जवाब देने की बजाय हम उसका मुंह तोड़कर हाथ में रखने की हिम्मत भी रखते हैं। सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा, ‘जिसने भी भगवा रंग का अपमान किया है, ये एक्टर कौन है जिसने भगवा रंग को बेशर्म कहा है, तो मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि उन्हें इसका भुगतान करना पड़ेगा।’

Exit mobile version