National

नो वाॅर प्लीज: रूसी खिलाड़ी की बेबाकी ने जीता दिल, वीडियो वायरल

रूस के खिलाड़ी आंद्रे रुबलेव ने मैच के दौरान एक बड़ा संदेश देते हुए युद्ध ना करने की अपील की।

दुबई (जोशहोश डेस्क) यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पूरी दुनिया में बैचेनी का आलम है। यहां तक कि रूस में भी युद्ध के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। अब रूस के टेनिस खिलाड़ी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रशियन प्लेयर कैमरे पर ही ‘नो वार प्लीज’ लिख देते हैं। टेनिस खिलाड़ी की हिम्मत की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।

पूरा वाकया दुबई में आयोजित टेनिस टूर्नामेंट में हुआ। यहाँ रूस के खिलाड़ी आंद्रे रुबलेव ने मैच के दौरान एक बड़ा संदेश देते हुए युद्ध ना करने की अपील की। रुबलेव ने टीवी ब्रॉडकास्टर के कैमरे की स्क्रीन पर लिख दिया नो वाॅर प्लीज। रुबलेव का मैसेज स्क्रीन पर नजर आते ही स्टेडियम में दर्शक तालियां बजाने हैं।

देखते ही देखते आंद्रे रुबलेव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है-

https://twitter.com/_ajayverma111/status/1497428186837426179?s=20&t=Xvrihp-uN8sL30YzONjSPw

गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के तीसरे दिन शनिवार को राजधानी कीव समेत यूक्रेन के सभी अहम शहरों में धमाकों की खबर है। रूसी सैनिकों के राजधानी कीव में दाखिल हो गए हैं। उन्हें कीव में यूक्रेनी सैनिकों के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास हो गया है। भारत, चीन और UAE ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

दूसरी ओर यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों को सुरक्षित लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। मुंबई से एयर इंडिया का विमान भारतीयों को निकालने के लिए रोमानिया के बुखारेस्ट पहुंच रहा है। विमान ने रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के लिए शनिवार सुबह मुंबई हवाईअड्डे से उड़ान भरी है। भारतीय नागरिक सड़क मार्ग से यूक्रेन-रोमानिया सीमा पर पहुंच रहे हैं। उन्हें बुखारेस्ट से स्वदेश लाया जाएगा। यूक्रेन में फिलहाल करीब 20,000 भारतीय फंसे हुए हैं जिनमें ज्यादातर विद्यार्थी हैं। इससे पहले पहले 22 फरवरी को यूक्रेन की राजधानी कीव से 240 लोगों को भारत वापस लाया गया था लेकिन रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है।

Back to top button