भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ रहे जनसैलाब को क्या छुपा रहा मेनस्ट्रीम मीडिया?

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी उमड़ रहा जनसैलाब सियासी पंडितों को भी अंचभित कर रहा है, सोशल मीडिया में जनसैलाब का वीडियो वायरल

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब कर्नाटक में भी अपना आधा सफर पूरा कर चुकी है। इस यात्रा में उमड़ रहा जनसैलाब सियासी पंडितों को भी अंचभित कर रहा है। वहीं मेनस्ट्रीम मीडिया पर इस यात्रा की अनदेखी का आरोप लगा रहा है।

सोशल मीडिया पर शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो यात्रा के देर रात मोलाक पुरु पहुंचने का है। रात में भी यात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क पर दिखाई दिए।

वीडियो को कांग्रेस ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और लिखा- ये टीवी न्यूज चैनल पर न दिखने वाली तस्वीर है,

वहीं भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को अपने 36 वे दिन कर्नाटक के चित्तदुर्गा के रामपुर से प्रारंभ हुई। यात्रा आज बेल्लारी पहुंचेगी। बेल्लारी से कांग्रेस और सोनिया गांधी का ख़ास नाता रहा है। विदेशी मूल के मुद्दे के उफान के बीच बेल्लारी से ही सोनिया गांधी ने सुषमा स्वराज को हराकर लोकसभा चुनाव जीता था। भाजपा ने बेल्लारी में इस चुनाव को देशी और विदेशी बहु के मुद्दे पर ही लड़ा था।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

Exit mobile version