MP

संघी विचारधारा-छोटी सोच, सूचना आयुक्त के योग्य नहीं विजय तिवारी

राहुल गांधी के एडिटेड वीडियो के साथ अभद्र पोस्ट शेयर कर फंसे सूचना आयुक्त, अरुण यादव-विवेक तन्खा ने लगाई क्लास

भोपाल (जोश-होश डेस्क) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एडिटेड वीडियो के साथ किए गए दुष्प्रचार के मामले में जी न्यूज चैनल और एंकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। वहीं अब इस वीडियो के साथ अभ्रद अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर मध्यप्रदेश के सूचना आयुक्त विजय मनोहर तिवारी पर भी सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस ने विजय तिवारी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनके आचरण पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने सूचना आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पद होने के बाद भी झूठी खबर ट्वीट करने पर विजय तिवारी की कड़ी आलोचना की है। अरुण यादव ने सूचना आयुक्त विजय तिवारी को दो टूक चेताया।

अरुण यादव ने लिखा- विजय तिवारी जी कहने को तो मप्र के सूचना आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे हुए है, मगर यह खुद झूठी खबरें ट्वीट कर रहे है, तिवारी जी इस ट्वीट को तत्काल डिलीट करके माफी मांगिये, नहीं तो कांग्रेस पार्टी आप पर FIR करवाएगी।

वहीं अरुण यादव के ट्वीट पर राज्यसभा सांसद ने विवेक तन्खा ने भी विजय तिवारी को पद की गरिमा याद दिलाई और साथ ही उनकी मानसिकता और योग्यता पर सवाल उठाए।

विवेक तन्खा ने लिखा- विजय तिवारी जी ने ट्वीट कर सिद्ध कर दिया के वे संघी विचार धारा के छोटी सोच के व्यक्ति है और फ़र्ज़ी काम में विश्वास रखते है।इनका आचरण IC जैसे महत्वपूर्ण पद के विपरीत है। ऐसे व्यक्ति IC जैसे पद के योग नहीं है।

इस एडिटेड वीडियो को लेकर कांग्रेस के आक्रामक रूख के बाद जी न्यूज ने अपने लाइव शो में माफी मांगी। वहीं विजय तिवारी ने भी अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया लेकिन तब तक उसका स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार करते रंगे हाथों पकड़ा गया ZEE न्यूज़

गौरतलब है कि जी न्यूज ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का एडिटेट वीडियो चलाकर उनकी कही बात को गलत संदर्भ में पेश किया है। राहुल गांधी ने वायनाड में उनके कार्यालय पर हुए हमले को लेकर जो कहा उसे जी न्यूज ने उदयपुर में हुई बर्बर हत्या पर उनका बयान बता प्रसारित कर दिया। यही नहीं जी राजस्थान से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर और कई भाजपा नेताओं ने भी राहुल गांधी की इस एडिटेड वीडियो क्लिप को शेयर किया।

इसके बाद कांग्रेस ने ज़ी न्यूज़ और उसके एंकर के साथ ही एडिटेड वीडियो शेयर करने वालों पर आक्रामक रुख अपनाया था। कांग्रेस ने ज़े न्यूज़ के ऑफिस पर प्रदर्शन भी किया था साथ इस मामले में FIR भी दर्ज़ कराईं। वहीं बैकफुट पर आये ज़ी न्यूज़ ने लाइव शो में राहुल गांधी के बयान को गलत सन्दर्भ में चलाने पर माफी भी मांगी। सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी के एडिटेड वीडियो के साथ किए गए दुष्प्रचार की तीखी आलोचना हो रही है।

Back to top button