न्यू इंडिया: NYT में दिल्ली के स्कूलों की धूम, मनीष सिसोदिया के घर CBI रैड

न्यूयॉर्क टाईम्स ने दिल्ली के स्कूलों में आ रहे बदलावों पर प्रकाशित की खबर, इधर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर CBI छापेमारी

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर शुक्रवार सुबह CBI टीम ने छापेमारी की है। इस छापेमारी से ठीक एक दिन पहले अमेरिका के मशहूर अखबार न्यूयॉर्क टाईम्स ने अपने पहले पेज पर दिल्ली के स्कूलों में आ रहे सकारात्मक बदलावों पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की है। साथ ही इसके लिए दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की तारीफ़ की है।

मनीष सिसोदिया ने भी सीबीआई छापे पर जो ट्ववीट किया है उसमें लाखों बच्चों का भविष्य की बात कही है। उन्होंने ट्वीट किया कि- सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।

ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। हम दोनों के ऊपर झूँठे आरोप हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता.

सोशल मीडिया पर भी NYT में दिल्ली के स्कूलों पर प्रकाशित खबर और सीबीआई रैड को जोड़कर प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं-

दूसरी ओर सीबीआई छापे के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल 3 बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पंजाब गए तो वहां प्रचंड बहुमत से AAP की सरकार बनी। पूरे देश में केजरीवाल का शिक्षा और स्वास्थ्य का मॉडल पहुंच रहा है। देश में केजरीवाल के नाम पर लोग जुड़ रहे हैं इसका कारण दिल्ली का स्वास्थ्य और शिक्षा का मॉडल। इससे नरेंद्र मोदीजी को नींद नहीं आती है।

गौरतलब है कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर शुक्रवार सुबह CBI टीम पहुंची है। मनीष सिसोदिया के आवास समेत देश भर में 20 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी हुई है। यह छापे शराब नीति में घोटाले के आरोप से जुड़े हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल विजय कुमार सक्सेना इस मामले की सीबीआई जांच को मंजूरी दे चुके हैं।

मनीष सिसोदिया ने सीबीआई छापे के संदर्भ में शुक्रवार सुबह ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा- सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।

Exit mobile version