MP में BJP को बड़ा झटका, पूर्व सांसद माखन सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने माखन सिंह को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए सरगर्मी लगातार बढ़ रही है। इस बीच बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में भाजपा के पूर्व सांसद माखन सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। माखन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सामने कांग्रेस की सदस्यता ली।

खरगोन बड़वानी लोक सभा क्षेत्र से 2009 में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रहे माखन सिंह ने शुक्रवार को कई समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थामा। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

शुक्रवार को बड़वानी जिले के सिलावद में यह घटनाक्रम हुआ। यहाँ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। यह चर्चा पहले ही थी कि इस सम्मलेन में पूर्व सांसद माखन सिंह सोलंकी ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

सम्मलेन में विधायक हनी बघेल, मनावर विधायक हीरालाल अलावा, विधायक चंद्रभागा किराड़े, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र दरबार समेत पूर्व विधायक रमेश पटेल भी उपस्थित रहे। माखन सिंह को मंत्री प्रेम सिंह पटेल समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने समझाइश भी दी थी लेकिन उन्होंने भाजपा की रीति-नीति को झटका देते हुए कांग्रेस में विश्वास जताया।

गौरतलब है कि माखन सिंह सोलंकी को साल 2009 में हुए बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया था। माखन सिंह ने इस सीट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। हालांकि, पिछले कुछ समय से उन्होंने भाजपा से दूरी बना ली थी। माखन सिंह के भतीजे सुमेर सिंह सोलंकी बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं।

Exit mobile version