Politics

मध्यप्रदेश भवन: कमलनाथ ने किया था भूमिपूजन अब शिवराज करेंगे लोकार्पण

मध्यप्रदेश भवन का निर्माण दिल्ली के चाणक्यपुरी में हुआ, निर्माण में लगे तीन साल

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) देश की राजधानी दिल्ली में नवनिर्मित मध्यप्रदेश भवन का गुरुवार को लोकार्पण हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसका लोकार्पण करेंगे। सीएम शिवराज इस भवन के लोकार्पण के साथ मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ विकास यात्रा को लेकर चर्चा भी करेंगे।

नव निर्मित मध्यप्रदेश भवन का निर्माण दिल्ली के चाणक्यपुरी में हुआ है। इसके निर्माण में तीन साल का समय लगा है। भवन का भूमिपूजन जनवरी 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया था। कांग्रेस ने भवन के लोकार्पण पर श्रेय की सियासत का आरोप भी लगाया है।

दूसरी ओर मध्यप्रदेश भवन के लोकार्पण पर उन मीडिया रिपोर्टस के बाद सवाल उठने लगें हैं जिनमें यह कहा गया है कि लोकार्पण समारोह में केवल भाजपा के सांसद विधायक और मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। इन रिपोर्ट्स को लेकर कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने आपत्ति दर्ज कराई है।

सांसद विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि समाचार पत्रों के अनुसार,आज प्रदेश के मुख्यमंत्री इस नव निर्मित भवन का उद्घाटन भाजपा के मंत्री/विधायक/सांसदों 1/2 की उपस्थिति में करेंगे। यह भवन राज्य की धरोहर है, न कि किसी पार्टी विशेष की। सरकारें तो परिवर्तनशील होती हैं, किन्तु व्यवस्थाएँ स्थाई| छोटी सोच।

गौरतलब है कि दिल्ली में नव निर्मित ‘मध्य प्रदेश भवन’ 9 वर्ग मीटर क्षेत्र में 150 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन MP भवन 6 फ्लोर में राज्य के संस्कृति, वन्य-जीव, जनजातीय परम्परा, कला और राजनीतिक हस्तियों को दर्शाया गया है। MP के इस नए भवन में 104 रूम, जिसमें 66 डीलक्स रूम और 38 सामान्य रूम के साथ चार वीआईपी सूट रूम भी हैं। साथ ही इस भवन के कॉन्फ्रेंस रूम में एक साथ 45 लोगों के बैठने की व्यव्यस्था एवं 250 लोगों के बैठने के लिए ऑडिटोरियम बनाया गया है।

Back to top button