MP

समय हर बात करेगा सिद्ध, कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे दीपक जोशी

पूर्व मंत्री दीपक जोशी को मनाने की कोशिश नाकाम, समर्थकों के साथ भोपाल रवाना

भोपाल (होशहोश डेस्क) भाजपा से नाराज पूर्व विधायक दीपक जोशी शनिवार को कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। सुबह वे अपने समर्थकों के साथ भोपाल के लिए रवाना हुए। भाजपा के आधार स्तम्भ रहे कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे।

देवास में भरी आँखों से दीपक जोशी ने कहा कि वे अपने पिता कैलाश जोशी कि फोटो लेकर कांग्रेस में शामिल होने जाऊंगा और समय ही हर बात सिद्ध करेगा।

दीपक जोशी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि

वहीं पूर्व मंत्री दीपक जोशी की भाजपा को मनाने की कोशिश नाकाम हो गई हैं। जोशी ने साफ़ कहा कि अब वह अपना निर्णय नहीं बदलने वाले। इस बीच भाजपा मुख्यालय से उनको पिता के नाम पर भोपाल में स्कूल, सड़क या भवन का नाम कर देने के ऑफर भेजे गए, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया है। दीपक जोशी ने यह भी कहा कि अब वह जो कर रहे है वह सिर्फ अपने पिता के सम्मान के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता का स्मारक बनाने के लिए कांग्रेस सरकार में तुरंत जमीन के आवंटन का निर्णय ले लिया, लेकिन भाजपा की सरकार में बैठे लोगों ने कोई निर्णय नहीं लिया। यदि उनके मन में सम्मान होता तो 6 दिन में निर्णय ले लेते। मैं दो साल तक चक्कर लगाता रहा।

Back to top button