Entertainment

Virat-Anushka Baby : अनुष्का ने दिया बेटी को जन्म, पापा बने विराट

मुंबई (जोशहोश डेस्क) भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पिता बन गए हैं। विराट की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया है। कोहली ने सोमवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

कोहली ने लिखा, “हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज (सोमवार को) दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी दोनों बिल्कुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने का मौका मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।”

अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ है। कोहली और अनुष्का की शादी नवंबर 2018 में हुई थी। 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात की जानकारी साझा की थी।


यह भी पढ़ें- Tiger Shroff एक्शन सुपरस्टार से बन रहे रॉकस्टार, दूसरा गाना रिलीज़

Back to top button