प्रियंका गांधी का गंगा स्नान और सूर्यपूजन, जानिए सोशल रिएक्शन ?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचीं। यहां प्रियंका ने गंगा स्नान और सूर्य पूजन किया।

लखनऊ (जोशहोश डेस्क) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) गुरुवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचीं। यहां प्रियंका ने गंगा स्नान और सूर्य पूजन किया। प्रियंका गांधी ने संगम तट पर मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर गंगा स्नान कर सूर्य को पवन जल अर्पण करके देश की खुशहाली व तरक्की की कामना की।

प्रियंका की गंगा स्नान और सूर्य पूजन करते तस्वीर जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। प्रियंका की इस तस्वीर को सोशल मीडिया में अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है।

प्रियंका गांधी की तस्वीर पर सोशल मीडिया में आईं प्रतिक्रियाएं...

उत्तरप्रदेश में कांग्रेस ने पिछला विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था। यह दांव न तो समाजवादी पार्टी को ही फायदा पहुंचा सका न कांग्रेस को। 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को छोड़ बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन कर लिया था। जिसका लाभ बसपा को तो हुआ लेकिन सपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिली।

ऐसे में भाजपा से मुकाबले में अब तीनों ही दल अकेले मैदान में उतरने की रणनीति पर है और प्रियंका गांधी अब समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को पीछे छोड़ भाजपा के टक्कर में कांग्रेस को खड़ा करना चाहती हैं। किसान आंदोलन और योगी सरकार में कानून व्यवस्था के मुद्दों को आधार बनाकर लगातार सक्रिय प्रियंका इस दिशा में ही बढ़ती नजर आ रही हैं।

Exit mobile version