अश्विनी कुमार का कांग्रेस से इस्तीफा, पत्रकार ने शेयर किया रोचक किस्सा

अश्विनी कुमार ने सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा। चर्चाओं में पंजाब में मतदान से पहले ही इस्तीफा।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। अश्विनी कुमार ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा। इस्तीफे के साथ ही अश्विनी कुमार ने कांग्रेस लीडरशिप पर भी सवाल उठाये। अश्विनी कुमार के इस्तीफे पर सोशल मीडिया में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

अश्विनी कुमार पंजाब में बड़ा चेहरा माने जाते थे। ऐसे में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को होने वाले मतदान से कुछ दिनों पहले ही उनका इस्तीफा चर्चाओं में है।

इधर इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर अश्विनी कुमार को लेकर कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पत्रकार शकील अहमद ने अश्विनी कुमार से जुड़ा एक रोचक किस्सा सोशल मीडिया पर शेयर किया है-

हिंदुस्तान टाइम्स के पॉलिटिकल एडिटर विनोद शर्मा ने लिखा-

पत्रकार आदेश रावल ने लिखा-

वहीं पत्रकार अर्चना सिंह ने लिखा-

इधर इस्तीफे के बाद अश्विनी कुमार ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस्तीफा देने को मजबूर किया गया था। मैं इससे दुखी हुआ और इसकी निंदा करता हूं। कांग्रेस के साथ अपने 46 साल से अधिक लम्बे साथ को लेकर अश्विनी कुमार ने कहा कि मेरा मानना है कि एक समय आता है जब आप एक सीमा से ज्यादा सहन नहीं कर पाते हो। ऐसे में मुझे लगा कि गलत को गलत कहा जाए और कठिन निर्णय लिया जाए।

गौरतलब है कि वरिष्ठ वकील अश्विनी कुमार 2002 से 2016 तक तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में कानून भी मंत्री थे। राजनीतिक पृष्ठभूमि से आने वाले अश्विनी कुमार ने वर्ष 1976 में कांग्रेस जॉइन की थी। चंद्रशेखर सरकार द्वारा साल 1990 में भारत का अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किये जाने पर वे सुर्ख़ियों में आये थे। अश्विनी कुमार पंजाब विधानसभा में विधायक, मंत्री और स्पीकर भी रह चुके हैं। उन्हें सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है।

Exit mobile version