Politics

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के साथ कमलनाथ की कदमताल, दिए बड़े संदेश

भारत जोड़ो यात्रा शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, यात्रा को बताया-अद्भुत त्याग और तपस्या।

बेल्लारी (जोशहोश डेस्क) कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपना एक हजार किलोमीटर का सफर तय आगे बढ़ रही है। रविवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और राहुल गांधी के साथ कदमताल की।

कमलनाथ का राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को प्रदेश की सियासत में भाजपा के उठाए सवालों के जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है। वहीं कमलनाथ भारत यात्रियों के उत्साह और यात्रा को मिल रहे समर्थन से अभिभूत नजर आए और भारत जोड़ो यात्रा को अद्भुत त्याग और तपस्या बताया।

इससे पहले कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ रविवार को बेल्लारी पहुंचे यहां कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत किया;-

यात्रा में शामिल होने से पहले कमलनाथ भारत जोड़ो यात्रा के कैंप में पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

कमलनाथ ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से भारत की हकीकत पता चलेगी। कांग्रेस फिर से जनता के सामने इस हकीकत को लाएगी। कुछ राजनीतिक दल भारत विभाजन की ओर बढ़ रहे हैं, इस यात्रा से इसे भी रोकने में कामयाबी मिलेगी।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ कमलनाथ की कदमताल किये जाने को कांग्रेस की एक जुटता का संदेश माना जा रहा है। ये पहला मौका है जब कमलनाथ इस यात्रा में शामिल होने पहुंचे है। कमलनाथ के यात्रा में शामिल होने को लेकर बीजेपी लगातार सवाल उठा रही थी। अब कमलनाथ के यात्रा में शामिल होना भाजपा को एक जवाब की तरह देखा जा रहा है।

Back to top button