MP

LOK POLL के सर्वे में 142 सीटों पर जीत, अबकी बार- MP में कांग्रेस सरकार

सर्वे के मुताबिक मध्यप्रदेश में कांग्रेस 130 से 142 सीटों पर दर्ज कर रही जीत

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर थम चुका है। अब निगाहें 17 नवंबर को होने वाले मतदान और फिर तीन दिसंबर को आने वाले चुनाव नतीजों पर टिकी हैं। इस बीच चुनाव चुनाव विश्लेषण करने वाली संस्था लोक पोल ने एमपी में बड़े बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही है।

लोक पोल के ताजे सर्वे के मुताबिक प्रदेश में कांग्रेस 130 से 142 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। वहीं तमाम प्रयासों के बाद भी भाजपा तीन अंकों तक नहीं पहुंच पा रही है। सर्वे में भाजपा को 84 से 98 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं सीटें 4 सीटों को अन्य के खाते में जाते बताया गया है।

https://x.com/LokPoll/status/1724721772816433637?s=20

अगर वोट शेयर की बात की जाए तो सर्वे के मुताबिक कांग्रेस और भाजपा में इस बार वोट शेयर में भी करीब 6 प्रतिशत का बड़ा अंतर दिख रहा है। कांग्रेस को इस चुनाव में जहां 45 से 47 प्रतिशत तक वोट मिलते बताए गए हैं वहीं भाजपा के लिए यह आंकडा 39 से 41 प्रतिशत का है।

इससे पहले भी अधिकांश चुनावी सर्वे और ओपिनियन पोल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही दिखा रहे हैं। अधिकांश सर्वे में कांग्रेस को 120 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाते दिखाया गया है।

गौरतलब है कि लोक पोल का कर्नाटक चुनाव को लेकर ओपिनियन पोल सटीक साबित हुआ था। कर्नाटक में लोकपोल ने कांग्रेस को 130 से ज्यादा सीटें बताई गई थीं। चुनाव नतीजों में कांग्रेस इसी आंकडे के करीब पहुंची थी। देखना यह है कि मध्यप्रदेश के चुनाव में नतीजे यह सर्वे कितना सही साबित होता है?

Back to top button