National

पिछले साल की तुलना में भारत में और बढ़ गया भ्रष्टाचार!

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) पिछले साल की तुलना में देश में भ्रष्टाचार बढ़ा है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के करप्शन परसेप्शन इंडेक्स 2020 की सूची जारी की है जिसमें बताया गया है कि भारत 2019 की तुलना में 6 पायदान नीचे फिसला है।

पिछले साल देश 180 देशों की सूची में 80वें स्थान पर था जोकि इस साल फिसल कर 86वें पायदान पर पहुंच गया है। सबसे ईमानदार देश के तौर पर डेनमार्क और न्यूजीलैंड अव्वल हैं। दुनिया के देशों का करप्शन इंडेक्स तैयार करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल ने इस बार के मापदंडों में कोविड-19 महामारी ससे निपटने के दौरान हुए भ्रष्टाचार को भी शामिल किया है।

संस्था की चेयरपर्सन डेलिया फरेरिया रूबियो ने कहा कि कोविड-19 सिर्फ स्वास्थ्य और आर्थिक संकट नहीं है। यह भ्रष्टाचार का भी बड़ा संकट है। टॉप-5 ईमानदार देशों में न्यूजीलैंड, डेनमार्क, फिनलैंड, स्विजरलैंड और सिंगापुर हैं। वहीं टॉप-5 भ्रष्टाचारी देशों में वेनेजुएला, यमन, सीरिया, दक्षिणी सुडान और सोमालिया शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : 28 प्रतिशत यूजर्स छोड़ना चाह रहे हैं व्हाट्सऐप!

भारत को मिले सिर्फ 40 नंबर

इस बार भारत ने सौ में से सिर्फ 40 अंक हासिल किए हैं। पिछले साल भारत को 41 अंक मिले थे। पिछले 4 सालों से भारत की स्थिति लगातार गिरी ही है। इससे पहले भारत 2018 में 78वें, 2017 में 81वें और 2016 में 79वें स्थान पर रहा था।

पड़ोसी देशों की भी स्थिति नहीं है बेहतर

भारत के पड़ोसी देशों के हालात बी इस सूची में अच्छे नहीं हैं। सूची के मुताबिक चीन 78वें नंबर पर है, पाकिस्तान 124वें, बांग्लादेश 146वें और अफगानिस्ता 165वें स्थान पर है। संस्था के अनुसार उन्होंने यह रैंकिंग भ्रष्टाचार खत्म करने की दिशा में उठाए गए कदमों के आधार पर तैयार की है।

Back to top button