MP

कोरोना का कहर : ऑक्सीजन की किल्लत से जूझता मध्यप्रदेश

भोपाल (जोशहोश डेस्क) दूसरी लहर में कोरोना में कोरोना का कहर तेज़ होता जा रहा है। प्रदेश के बड़े बड़े शहरों के अस्पतालों में तक ऑक्सीजन-बिस्तर की कमी बनी हुई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12 हजार 919 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 091 है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 4 लाख 85 हजार 703 और स्वस्थ्य होने वालों का आंकड़ा 3 लाख 91 हजार 299 हो गया है। इसी तरह पॉजिटिविटी रेट 23% है।

24 घंटे में रिकार्ड 104 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना मरीजों की मौत की मुख्य वजह काेरोना की दूसरी लहर ज्यादा घातक होने के साथ ऑक्सीजन कमी बड़ी वजह बनी। जबलपुर, भोपाल, शहडोल, ग्वालियर में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं होने से आधा सैकड़ा मौतें हुई हैं।

प्रदेश में अप्रैल में अब तक 1 हजार 27 लोग काेरोना की जंग हार चके हैं। इसमें से पिछले 10 दिन में 729 मरीज दम तोड़ चुके हैं। इसकी वजह ऑक्सीजन की कमी, अस्पतालों में बेड न मिलना है।

कल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे अस्पताल AIIMS ने भी बेड फुल का बोर्ड लगाकर, राजधानी के स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति उजागर कर दी थी। भोपाल, इंदौर जैसे बड़े शहरों के अस्पतालों में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार है। मरीज के परिजन अपने स्तर पर ऑक्सीजन के लिए भटक रहे हैं। हालांकि सरकार का दावा है कि प्रदेश में मांग के अनुरूप आपूर्ति हो रही है। 7 दिन से रोजाना 70 से 75 लोगों की मौत हो रही है, लेकिन शुक्रवार को आंकड़ा 100 के पार हो गया।

Back to top button