MP

पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर का कोरोना से निधन, दमोह उपचुनाव में थे प्रभारी

कांग्रेस विधायक बृजेन्द्र सिंह राठौर का रविवार शाम निधन हो गया। बीते 15 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) पूर्व मंत्री और पृथ्वीपुर के कांग्रेस विधायक बृजेन्द्र सिंह राठौर का रविवार शाम निधन हो गया। बीते 15 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया था। यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।

कोरोना संक्रमित होने के बाद पहले वे घर पर ही आइसोलेट हो गए थे लेकिन तबीयत में अपेक्षित सुधार होता न देख पहले उन्हें झांसी में भर्ती कराया गया था और फिर एयर एंबुलैंस से भोपाल लाया गया था।

उनके निधन पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ समेत अन्य नेताओं से शोक जताया है-

बृजेन्द्र सिंह राठौर दमोह चुनाव में कांग्रेस के प्रभारी थे। संयोग यह है कि जिस दिन दमोह उपचुनाव का नतीजा आ रहा है उसी दिन बृजेन्द्र सिंह राठौर ने अंतिम सांस ली। कहा जा रहा है कि दमोह उपचुनाव के दौरान ही वे कोरोना संक्रमित हो गए थे।

बृजेन्द्र सिंह राठौर की गिनती बुंदेलखंड के कद्दावर कांग्रेसी नेताओं में होती थी। वे चार बार विधायक रह चुके हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने पृथ्वीपुर से भाजपा के अभयप्रताप सिंह को हराया था। कमलनाथ सरकार में उन्हें वाणिज्य कर विभाग का मंत्री बनाया गया था।

Back to top button