Politics

5 स्टार होटल में द्रोपदी मुर्मु, नहीं मिली आदिवासी कार्यकर्ताओं को एंट्री-भिड़े नेता

होटल में 28 आदिवासी कार्यकर्ताओं को एंट्री न दिए जाने पर भाजपा नेताओं में विवाद, सोशल मीडिया पर भी नाराजगी

जयपुर (जोशहोश डेस्क) एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार चुनाव में समर्थन जुटाने बुधवार को जयपुर पहुंचीं। यहां एक फाइव स्टार होटल में द्रोपदी मुुर्मु को विधायकों को संबोधित करना था। इससे पहले ही होटल में 28 आदिवासी कार्यकर्ताओं को एंट्री न दिए जाने पर भाजपा नेताओं में विवाद हो गया।

भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा और राजस्थान में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड के बीच इस मुद्दे पर तीखा विवाद हुआ। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सत्ताधारी कांग्रेस ने भाजपा की सियासत पर तंज भी कसा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटेसरा ने भाजपा नेताओं के आपसी विवाद के वीडियो को कुर्सी की लड़ाई बताया-

सोशल मीडिया पर भी राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा से हुए व्यव्हार पर नाराजगी दिखाई दे रही है-

https://twitter.com/TribalArmy/status/1547272773717807104?s=20&t=nCkp7Mwq2RuA6ANuowqDlQ

बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा 28 आदिवासी कार्यकर्ताओं के साथ द्रोपदी मुर्मु के कार्यक्रम में पहुंचे थे लेकिन जब इन आदिवासी कार्यकर्ताओं को गेट पर ही रोक लिया गया तो वे आपा खो बैठे और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड से सवाल जवाब करने लगे। इस दौरान ही दोनों में तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद किरोड़ीलाल मीणा कार्यक्रम छोड़ कर चले गए।

Back to top button