MP

वैक्सीन महाभियान: करोड़ों खर्च, फिर दर दर भटकने को मजबूर जनता-कमलनाथ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) प्रदेश में 25 अगस्त यानी बुधवार से दो दिवसीय वैक्सीनेशन महाभियान प्रांरभ हो गया है। सरकार ने इसका जमकर प्रचार-प्रसार भी किया है। दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने महाभियान को लेकर शिवराज सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार एक तरफ एक दो दिन के महाभियान पर करोड़ों रुपए खर्च करती है और उसके बाद जनता को वैक्सीन के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सरकार के बीते (21 जून ) महाभियान के पहले और बाद की स्थिति को याद दिलाते हुए सरकार सरकार के जश्न उत्सवधर्मिता पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने प्रदेश वासियों से कोरोना वैक्सीन लगवाने का अनुरोध भी किया।

इससे पहले 21 जून को भी महाभियान को लेकर सरकार ने रिकाॅर्ड वैक्सीनेशन की बात कही थी लेकिन यह सामने आया था कि महाभियान से पहले और बाद में टीकाकरण की संख्या बेहद कम कर दी गई थी।

ह भी पढ़ें. मध्यप्रदेश के 16 लाख वैक्सीन के ‘रिकॉर्ड’ की ये है सच्चाई

यह भी पढ़ें. मध्यप्रदेश सरकार ने टीकाकरण अभियान को बनाया पब्लिसिटी स्टंट-कमलनाथ

गौरतलब है कि प्रदेश में आज से दो दिवसीय वैक्सीनेशन महाभियान की शुरुआत हुई है। पहले दिन वैक्सीन का पहला और दूसरा दोनों डोज लगाए जांएगे जबकि 26 अगस्त का दिन केवल दूसरे डोज के लिए सुरक्षित रखा गया है। वैक्सीनेशन के रोडमैप मुताबिक 30 सितंबर तक पात्र आबादी (5.59 करोड़) को पहला डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

11 % आबादी को दोनों डोज़

प्रदेश में अभी केवल 11 प्रतिशत आबादी को वेक्सीन के दोनों डोज़ लगे हैं। वहीं 3 करोड़ 36 लाख लोगों को पहला डोज ही लगा है। यानी अगले 36 दिन में 2 करोड़ 23 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट तय किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जनता से महाभियान के दौरान वैक्सीन लगवाने का अनुरोध किया है।

Back to top button