Entertainment

तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप सहित कई दिग्गजों के घर आईटी का छापा

मुंबई (जोशहोश डेस्क) मुंबई में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू और विकास बहल के घर आईटी के छापे पड़े हैं। इनके साथ ही कई और दिग्गजों के घर भी छापे पड़े हैं। रिपोर्टस के अनुसार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्स चौरी के मामले में छापा मारा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक विकास बहल, अनुराग कश्यप और मधु मेंटेना के घर ये छापेमारी फैंटम फिल्मस में टैक्स चोरी को लेकर हुई है। फैंटम फिल्मस एक प्रोडेक्शन हाउस है जिसके फाउंडर यह तीनों हैं। जानकारी के अनुसार टैक्स चोरी को लेकर मुंबई और पुणे में 22 जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है।

सोशल मीडिया में अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू दोनों ही बहुत सक्रिय रहते हैं। वे कई बार सरकार का विरोध भी करते नजर आते रहे हैं। तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप साथ में एक थ्रिलर फिल्म दोबारा भी कर रहे हैं।

फैंटम फिल्मस़

फैंटम फिल्मस एक प्राइवेट एंटरटेनमेंट कंपनी है जिसकी स्थापना 2010 में की गई थी। इस कंपनी के फाउंडर अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, विकास वहल और मधु हैं। यह कंपनी फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है। मार्च 2015 में रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इसमें 50 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी थी।

Back to top button