MP

पूर्व DGP राजेंद्र कुमार के बेटे श्रेयस का यश, IFS में हासिल की 9वी रैंक

सिविल सेवा में श्रेयस के रूप में श्रीवास्तव परिवार की यह तीसरी पीढ़ी है।

नई दिल्ली/ भोपाल (जोशहोश डेस्क) प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक राजेंद्र कुमार के बेटे श्रेयस श्रीवास्तव ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा में देश में 9 वीं रैंक हासिल की है। संघ लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को परीक्षा का परिणाम जारी किया है। सिविल सेवा में श्रेयस के रूप में श्रीवास्तव परिवार की यह तीसरी पीढ़ी है।

श्रेयस भोपाल के कैंपियन स्कूल में पढ़े हैं और उन्होंने आईआईटी इलाहाबाद से इलेक्टॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में बी टेक किया है। श्रेयस के पिता राजेंद्र कुमार 1985 बैच के आईपीएस हैं। वे प्रदेश के DGP भी रह चुके हैं।

श्रेयस ने अपने पिता और दादाजी के पदचिन्हों पर चलते हुए सिविल सेवा का मार्ग चुना। श्रेयस के दादाजी उत्तरप्रदेश कॉडर के आईपीएस थे। श्रेयस की सफलता से पूरा परिवार आनंदित हैं।

आईएफएस परीक्षा 2020 में सूरज बेन केआर ऑल इंडिया टॉपर रहे। वहीं गोब्बिला विद्याधारी और पलुवई विष्णु वर्धन रेड्डी ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।

Back to top button